झारखंड
मत्स्य विभाग परिसर में लहूलुहान शव मिलने से मचा हड़कंप
अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी
हजारीबाग: शहर के मत्स्य विभाग परिसर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव बरामद हुआ। सबसे पहले मुक्ति सेवा संस्थान के नीरज कुमार ने शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
