झारखंड

एनएसएस दिवस पर विधि महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 25 लोगों ने किया रक्तदान

Mohan Rana 24 Sep 2026, 12:46 PM 292 views
एनएसएस दिवस पर विधि महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 25 लोगों ने किया रक्तदान
भारी बारिश भी नहीं रोक सकी जज्बा, रक्तदाताओं ने पेश की मानवता की मिसाल
एनएसएस दिवस पर विधि महाविद्यालय में रक्तदान शिविर, 25 लोगों ने किया रक्तदान हजारीबाग। एनएसएस दिवस के अवसर पर 24 सितंबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों और अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव, एनएसएस समन्वयक डॉ. जानी रूबीना तिर्की, वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ब्लड मैन निर्मल जैन, प्राचार्य डॉ. रश्मि प्रधान, कार्यक्रम पदाधिकारी उर्मिला, डॉ. विनीता, डॉ. अंबिका एवं डॉ. अर्चना ने संयुक्त रूप से किया। शिविर की शुरुआत अर्चना, रिचा धान, अश्मित दीप ने अपने जन्मदिन के अवसर पर, विकास कुमार एवं जय नारायण द्वारा रक्तदान कर की गई। इसके बाद चंदन कुमार, आरके दास कुमार, संदीप, अनमोल, तुषार, कृपालु, अमित, आदित्य, एन. हसन सहित कुल 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान के बाद वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधि महाविद्यालय एवं यूसेट के विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व और इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। निर्मल जैन ने कहा कि नियमित एवं उचित परिस्थितियों में रक्तदान करने से स्वस्थ व्यक्ति को किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में योगदान देने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया। उनकी बातों से प्रेरित होकर कई विद्यार्थियों ने रक्तदान के लिए उत्साह दिखाया। हालांकि, कुछ इच्छुक लोग कम वजन एवं हीमोग्लोबिन का स्तर निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके। भारी बारिश के बावजूद रक्तदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। शिविर को सफल बनाने में विद्यार्थी अस्मित, सौरभ, आकांक्षा, इरफान, तन्मय, अभिनय, अंशिका, अमित, चंदन, राहुल, अमर, आकाश सहित एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, मेडिकल कॉलेज के डॉ. अजीत कुमार एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विधि महाविद्यालय की ओर से निर्मल जैन, डॉ. जानी रूबीना तिर्की एवं मेडिकल टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के रक्तदान शिविरों का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना को मजबूत करना है।