झारखंड

समरसेबल पंप चोरी मामले में 3 गिरफ्तार, 6 घंटे में खुलासा

Mohan Rana 14 Nov 2026, 04:20 PM 43 views
समरसेबल पंप चोरी मामले में 3 गिरफ्तार, 6 घंटे में खुलासा
हजारीबाग के गदोखर गांव में खेत से समरसेबल पंप और तांबे का तार चोरी मामले में पेलावल पुलिस ने 6 घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।
हजारीबाग में खेत से समरसेबल पंप और तार की चोरी, 6 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार चोरी का पूरा सामान बरामद, एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी हजारीबाग: जिले के पेलावल ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गदोखर में खेत से समरसेबल पंप और उसमें लगे तांबे के तार की चोरी के मामले में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर चोरी की घटना में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी किए गए समरसेबल पंप और तांबे के तार को भी बरामद कर लिया गया है। मामले में एक अन्य नामजद आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 नवंबर 2026 को संजय गोप, पिता लखन गोप, ग्राम बंका, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि पेलावल ओपी क्षेत्र के ग्राम गदोखर स्थित उनके खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए समरसेबल पंप और उसमें लगे तार की चोरी कर ली गई है। इस चोरी का आरोप प्राथमिकी में नामजद चार अभियुक्तों पर लगाया गया था। आवेदन के आधार पर कटकमसांडी (पेलावल) थाना कांड संख्या 174/26, दिनांक 13.11.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2)/3(5) में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस की सक्रियता से महज छह घंटे के अंदर तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दिलशाद अंसारी उर्फ ललन उर्फ सोनू, पिता अल्लाहरख्खू अंसारी, नसीम अंसारी, पिता समीम अंसारी तथा आयुष कुमार पासवान उर्फ चौहान उर्फ चोहन, पिता प्रकाश पासवान शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम गदोखर, थाना कटकमसांडी (पेलावल), जिला हजारीबाग के निवासी हैं। चोरी का सामान बरामद गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए एक समरसेबल पंप और करीब एक किलो 200 ग्राम तांबे का तार बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा होने के साथ ही वादी को उसका सामान वापस मिलने का रास्ता साफ हुआ है। एक आरोपी अब भी फरार इस मामले में प्राथमिकी के एक अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी हैं। छापेमारी दल में ये पुलिस पदाधिकारी थे शामिल इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक एवं पेलावल अंचल के सपन कुमार महथा, पेलावल ओपी प्रभारी पु0अ0नि0 बिडू रजक, पु0अ0नि0 दीपक कुमार, पु0अ0नि0 राजदीप कुमार, स0अ0नि0 हरिनन्दन राम तथा पेलावल ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।