झारखंड

कटकमसांडी पुलिस ने वारंटी सियाराम मेहता को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Mohan Rana 04 Nov 2026, 01:28 AM 27 views
कटकमसांडी पुलिस ने वारंटी सियाराम मेहता को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
हजारीबाग के कटकमसांडी थाना पुलिस ने कांड संख्या 102/14 में वारंट के आधार पर लुपुंग निवासी सियाराम मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
हजारीबाग। कटकमसांडी थाना पुलिस ने वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम लुपुंग निवासी सियाराम मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सियाराम मेहता, पिता दिनेश्वर मेहता, निवासी ग्राम लुपुंग के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटकमसांडी थाना कांड संख्या 102/14 में सियाराम मेहता के विरुद्ध माननीय न्यायालय आलोक कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कटकमसांडी पुलिस ने मंगलवार की रात्रि छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सियाराम मेहता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन के रूप में देखा जा रहा है।