झारखंड

चौपारण सड़क हादसे में बिहारो गांव के 5 लोगों की मौत

Mohan Rana 09 Nov 2026, 09:17 AM 83 views
चौपारण सड़क हादसे में बिहारो गांव के 5 लोगों की मौत
हजारीबाग के चौपारण में कंटेनर की टक्कर से भीषण सड़क हादसा। बिहारो गांव के पांच लोगों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल होने की सूचना।
वाराणसी शव लेकर जा रही सवारी गाड़ी को कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, मुंडरो पंचायत में पसरा मातम हजारीबाग/बगोदर। चौपारण के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बिहारो गांव के पांच लोगों की मौत की सूचना है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही बगोदर विधानसभा क्षेत्र के मुंडरो पंचायत अंतर्गत बिहारो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहारो गांव के ग्रामीण एक शव को लेकर सवारी गाड़ी से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण के पास एक कंटेनर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर से बिहारो गांव में हर तरफ चीख-पुकार और दुख का माहौल बताया जा रहा है। इस हृदयविदारक घटना पर समाजसेवी सिकंदर अली ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।