झारखंड
देर रात जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में हजारीबाग पुलिस का औचक निरीक्षण
संदिग्ध वार्डों की हुई गहन जांच, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
🔹 पुलिस अधिकारियों ने जेल कर्मियों और जवानों को दिए सख्त सुरक्षा निर्देश
🔹 रातभर चला चेकिंग अभियान, जेल सुरक्षा व्यवस्था को किया गया मजबूत
हजारीबाग में बीती रात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में हजारीबाग पुलिस ने जिले के दंडाधिकारी की मौजूदगी में जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान जेल के संदिग्ध वार्डों की गहन तलाशी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जेल के अंदर और बाहर तैनात पुलिसकर्मियों एवं कर्मियों को सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने जेल परिसर में सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं हजारीबाग पुलिस से प्रतिनियुक्त जवानों को भी ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
रात में चले इस औचक निरीक्षण से जेल परिसर में हड़कंप का माहौल देखा गया। प्रशासन का साफ संदेश है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हजारीबाग पुलिस लगातार जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सक्रिय अभियान चला रही है।
