झारखंड
दीपावली पर हजारीबाग पुलिस ने दिव्यांग बच्चों के बीच बांटे गर्म कपड़े और मिठाइयां
दीपावली के अवसर पर हजारीबाग पुलिस के पदाधिकारियों ने हुरहुरू स्थित दिव्यांग विद्यालय में बच्चों के बीच गर्म कपड़े और मिठाइयां वितरित कीं।
हजारीबाग। दीपावली के अवसर पर हजारीबाग पुलिस ने मानवीय संवेदना और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। पुलिस पदाधिकारियों ने हुरहुरू स्थित दिव्यांग बच्चों के विद्यालय पहुंचकर बच्चों के बीच गर्म कपड़े और मिठाइयां वितरित कीं।
यह कार्यक्रम 08 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर आयोजित किया गया। इस दौरान सदर थाना प्रभारी, कोर्रा थाना प्रभारी, लोहसिंघना थाना प्रभारी एवं बड़ा बाजार ओपी प्रभारी विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
पुलिस पदाधिकारियों ने बच्चों को गर्म कपड़े और मिठाइयां देकर त्योहार की खुशियों में शामिल किया। पुलिस की इस पहल से बच्चों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस पहल के माध्यम से हजारीबाग पुलिस ने समाज के जरूरतमंद एवं विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।