झारखंड

SP आवास के बाहर दिनदहाड़े मर्डर, हाई-सिक्योरिटी जोन में गूंजी गोलियां!

Mohan Rana 21 Jul 2026, 12:11 PM 72 views
SP आवास के बाहर दिनदहाड़े मर्डर, हाई-सिक्योरिटी जोन में गूंजी गोलियां!
दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पूरे पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।
हाई-सिक्योरिटी जोन में दिनदहाड़े गूंजी गोलियां, SP आवास के बाहर सिक्युरिटी गार्ड की हत्या! चतरा के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एसपी आवास के बाहर दिनदहाड़े गोलीबारी हुई। इस घटना में एक प्राइवेट सिक्युरिटी गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मामले में जिला बल के एक जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। घटनास्थल से एक काले रंग की फोर्ड एंडेवर कार जब्त की गई है। पुलिस कार की जांच कर रही है। कुछ सूत्रों के अनुसार वाहन से हथियार मिलने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गई है। एफएसएल टीम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। ⚠️ नोट: मामले की जांच जारी है। पुलिस की आधिकारिक जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। जनदर्पण न्यूज़ 24 पर जुड़े रहिए, हर बड़ी खबर सबसे पहले।