झारखंड

SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर पात्र मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध: मुन्ना सिंह

Mohan Rana 04 Jul 2026, 12:39 PM 60 views
SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर पात्र मतदाता के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध: मुन्ना सिंह
जिला कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पूर्व सदर प्रत्याशी, राहुल बल के साथ SIR केंद्रों का किया निरीक्षण
हजारीबाग में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह और झारखंड कांग्रेस के SIR प्रभारी राहुल बल ने कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारियों से अवगत कराया। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने विभिन्न SIR केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं से संवाद किया और अधिकारियों से पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ प्रक्रिया संचालित करने की अपील की। मुन्ना सिंह ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।