झारखंड
पीटीसी चौक पर हजारीबाग पुलिस का सख्त अभियान, 223 वाहन चालकों पर कार्रवाई
बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड, मोबाइल पर बात और नो पार्किंग करने वालों पर चला पुलिस का डंडा।
🚨 हजारीबाग पुलिस का सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान 🚨
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर मंगलवार (14 जुलाई 2026) को पीटीसी चौक के पास विशेष वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) ने किया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारियों और गृहरक्षकों की टीम मौजूद रही।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने—
✅ बिना हेलमेट चलने वाले 148 वाहन चालकों का चालान काटा।
✅ ट्रिपल लोडिंग करने वाले 32 लोगों पर कार्रवाई की।
✅ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले 10 चालकों का चालान किया।
✅ नो पार्किंग में खड़े 33 ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।
हजारीबाग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
