झारखंड

पुल निर्माण सामग्री चोरी का खुलासा, चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rana 21 Jul 2026, 03:20 PM 3 views
पुल निर्माण सामग्री चोरी का खुलासा, चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
उरीमारी ओपी पुलिस की कार्रवाई, पिकअप वैन समेत लोहा का रॉड और सीमेंट बरामद
हजारीबाग: उरीमारी ओपी पुलिस ने पुल निर्माण सामग्री चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 की रात उरीमारी ओपी क्षेत्र के जर्जरा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया से लोहे के रॉड और सीमेंट के बोरे चोरी कर पिकअप वैन से ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रभात कुमार उर्फ लल्लू कुमार (पिता- चंद्रदेव साव, निवासी- बड़कागांव, थाना- बड़कागांव, जिला- हजारीबाग) को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।