झारखंड

नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 138 प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार

Mohan Rana 02 Jun 2026, 10:41 AM 48 views
नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 138 प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार
"हजारीबाग में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप!"
हजारीबाग में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में अवैध कफ सिरप की खरीद-बिक्री की लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पेलावल ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और खुटरा निवासी नाजिम हुसैन को 138 बोतल प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। बरामद कफ सिरप का इस्तेमाल नशे के रूप में किए जाने की आशंका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हजारीबाग पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। नशे के खिलाफ जंग जारी है... और पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। 🚔🔥