झारखंड

मुहर्रम को लेकर कटकमसांडी थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Mohan Rana 22 Jun 2026, 03:33 PM 19 views
मुहर्रम को लेकर कटकमसांडी थाना में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अखाड़ा लाइसेंसधारियों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत मुखियाओं के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार कटकमसांडी थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस निरीक्षक पेलावल अंचल, अंचलाधिकारी कटकमसांडी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कटकमसांडी तथा थाना प्रभारी कटकमसांडी उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के सभी अखाड़ा लाइसेंसधारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं मुखियाओं ने भाग लिया। इस दौरान मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप त्योहार मनाने का आग्रह किया गया।