झारखंड

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर बड़ा एक्शन, सम्मान फाउंडेशन को टर्मिनेशन नोटिस

Mohan Rana 28 May 2026, 03:51 PM 12 views
झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर बड़ा एक्शन, सम्मान फाउंडेशन को टर्मिनेशन नोटिस
बिना इंश्योरेंस दौड़ी एंबुलेंस, कर्मचारियों को नहीं मिला EPF-ESI, सरकार हुई सख्त
झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है… राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा चलाने वाली संस्था सम्मान फाउंडेशन पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति ने संस्था को टर्मिनेशन नोटिस जारी कर दिया है। संस्था पर गंभीर आरोप लगे हैं कि कर्मचारियों को न तो सही वेतन दिया जा रहा था और न ही EPF और ESI जैसी जरूरी सुविधाएं मिल रही थीं। इतना ही नहीं… कई एंबुलेंस बिना इंश्योरेंस के ही सड़कों पर दौड़ रही थीं। बताया जा रहा है कि कई गाड़ियों का बीमा 17 अप्रैल 2026 को ही खत्म हो चुका था। सरकार ने इसे मोटर वाहन अधिनियम का गंभीर उल्लंघन माना है। लगातार मिल रही शिकायतों और मीडिया रिपोर्ट्स के बाद अब सरकार ने सख्त कदम उठाया है। हालांकि नई एजेंसी के चयन तक सम्मान फाउंडेशन को ही 108 सेवा जारी रखने का निर्देश दिया गया है। अब बड़ा सवाल… क्या झारखंड की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था लंबे समय से लापरवाही के भरोसे चल रही थी?