झारखंड

हजारीबाग पुलिस का विशेष समकालीन अभियान: 43 अपराधी गिरफ्तार, 39 वारंट एवं कुर्की निष्पादित

Mohan Rana 26 May 2026, 08:19 AM 19 views
हजारीबाग पुलिस का विशेष समकालीन अभियान: 43 अपराधी गिरफ्तार, 39 वारंट एवं कुर्की निष्पादित
हजारीबाग पुलिस का विशेष समकालीन अभियान: 43 अपराधी गिरफ्तार, 39 वारंट एवं कुर्की निष्पादित
हजारीबाग, 26 मई 2026: हजारीबाग पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दिनांक 24 मई 2026 की रात्रि जिलेभर में विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अपराधियों, वारंटियों एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। इस विशेष अभियान का संचालन जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में किया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 30 टीमों का गठन किया गया, जिसमें लगभग 120 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे। गठित टीमों द्वारा जिलेभर में वांछित अपराधियों के लगभग 70 संभावित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान कुल 43 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 39 वारंट एवं कुर्की आदेशों का सफल निष्पादन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई आपराधिक तत्व गिरफ्तारी के भय से छिपा हुआ है या फरार चल रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दें। सूचना का सत्यापन कर त्वरित एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। — पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग