झारखंड

हजारीबाग में थाना दिवस का आयोजन, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

Mohan Rana 04 Jul 2026, 02:37 PM 46 views
हजारीबाग में थाना दिवस का आयोजन, कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में अंचलाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुआ थाना दिवस, पारिवारिक व भूमि विवाद सहित कई शिकायतों का किया गया निस्तारण।
हजारीबाग पुलिस का थाना दिवस, कई मामलों का हुआ समाधान पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार जिले के बरही, दारू, गिद्दी, इचाक, कटकमदाग थाना एवं पदमा ओपी में संबंधित अंचलाधिकारियों की उपस्थिति में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद समेत अन्य समस्याओं की सुनवाई की गई तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।