झारखंड

हजारीबाग में मनचलों पर पुलिस का शिकंजा, 101 ठिकानों पर रातभर चली छापेमारी

Mohan Rana 01 Jun 2026, 09:28 AM 16 views
हजारीबाग में मनचलों पर पुलिस का शिकंजा, 101 ठिकानों पर रातभर चली छापेमारी
44 टीम, 175 पुलिसकर्मी और 101 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई।
हजारीबाग पुलिस ने जिले में बढ़ती अड्डेबाजी और मनचले तत्वों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 31 मई की रात जिलेभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों ने किया। कार्रवाई के लिए कुल 44 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिनमें 175 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न इलाकों में चिन्हित 101 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अभियान के दौरान 64 मनचले और अड्डेबाजी में शामिल व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ और कड़ी चेतावनी के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ा गया। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हजारीबाग पुलिस ने साफ किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके इलाके में मनचलों की गतिविधियां या अड्डेबाजी की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाने को जानकारी दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि सुरक्षित और अपराधमुक्त हजारीबाग के लिए जनता और पुलिस का सहयोग बेहद जरूरी है।