झारखंड

हजारीबाग में डेंगू-चिकनगुनिया पर अलर्ट, रोकथाम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Mohan Rana 04 Jul 2026, 03:00 PM 44 views
हजारीबाग में डेंगू-चिकनगुनिया पर अलर्ट, रोकथाम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, समन्वय से बीमारी पर नियंत्रण का लक्ष्य।
🦟 डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव को लेकर हजारीबाग में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. कपिल मुनि प्रसाद एवं उनकी टीम ने डेंगू-चिकनगुनिया के प्रसार, बचाव और नियंत्रण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि यह वायरल बीमारी संक्रमित मादा एडिज मच्छर के काटने से फैलती है। ये मच्छर घर के अंदर और बाहर जमा साफ पानी में पनपते हैं तथा मुख्य रूप से दिन के समय काटते हैं। सिविल सर्जन ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मियों और डेंगू निगरानी दल के सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि सरकार के दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन करते हुए डेंगू एवं चिकनगुनिया के संभावित प्रसार पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। ✅ सावधानी ही बचाव है – घर और आसपास कहीं भी साफ पानी जमा न होने दें।