झारखंड
हजारीबाग में भगवान भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था, धक्का मारकर चल रही 108 एंबुलेंस!
मरीजों की सांस अटकी, सिस्टम अब भी सो रहा है!
“आखिर कहां है झारखंड सरकार...?
हजारीबाग की स्वास्थ्य व्यवस्था अब भगवान भरोसे चल रही है।
जिस 108 एंबुलेंस पर मरीजों की जिंदगी टिकी होती है… आज वही एंबुलेंस धक्का मारकर स्टार्ट की जा रही हैं।
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ये तस्वीरें सिस्टम की पोल खोल रही हैं।
जानकारी के मुताबिक जिले की 35 में से 20 से ज्यादा एंबुलेंस खराब पड़ी हैं।
किसी की बैटरी जवाब दे चुकी है… तो कोई सड़क पर निकलने लायक ही नहीं बची।
सोचिए… जिस वक्त किसी मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की जरूरत हो…
अगर उसी समय एंबुलेंस रास्ते में बंद हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा?
एक तरफ सरकार और स्वास्थ्य मंत्री बड़े-बड़े दावे करते हैं…
दूसरी तरफ हकीकत ये है कि इमरजेंसी सेवा खुद इमरजेंसी में पहुंच चुकी है।
सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और ग्रामीण इलाकों के मरीजों को झेलनी पड़ रही है।
जिनके पास ना निजी गाड़ी है… और ना ही इलाज के लिए दूसरा सहारा।
अब सवाल यही है…
क्या जनता की जिंदगी की कीमत सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गई है?
और आखिर कब जागेगा स्वास्थ्य विभाग?
जनता सब देख रही है…
और समय आने पर जवाब भी जरूर देगी।”
