झारखंड

हजारीबाग में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, 935 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ 12 चक्का ट्रक पकड़ा

Mohan Rana 28 Jun 2026, 03:37 AM 32 views
हजारीबाग में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, 935 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ 12 चक्का ट्रक पकड़ा
बरकट्ठा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8,253 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, उत्तराखंड का ट्रक चालक गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम झुरझुरी स्थित झारखंड होटल में खड़े एक 12 चक्का ट्रक (UK18CA-6133) से 935 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक चालक दलजीत सिंह (38 वर्ष), निवासी रुद्रपुर, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 📦 बरामदगी का विवरण ✅ 450 कार्टन Imperial Blue (180 ML) – 21,600 बोतल (3,888 लीटर) ✅ 485 कार्टन Imperial Blue (375 ML) – 11,640 बोतल (4,365 लीटर) ➡️ कुल बरामदगी: 935 कार्टन, 33,240 बोतल, 8,253 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब यह कार्रवाई मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर बरकट्ठा पुलिस ने की। इस मामले में बरकट्ठा थाना कांड संख्या-101/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 274, 275, 3(5) तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी।