झारखंड
हजारीबाग में अपराधियों पर सख्त होंगे शिकंजे, एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश
महिला अपराध, साइबर क्राइम, अवैध खनन और मादक पदार्थ तस्करी पर विशेष अभियान; पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन का आदेश
हजारीबाग पुलिस की बड़ी अपराध समीक्षा बैठक
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए।
बैठक में बकरीद एवं मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर पुलिसकर्मियों को बधाई दी गई। बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
✅ महिला अत्याचार, छेड़खानी, दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों का 60 दिनों में निष्पादन
✅ 2025 से पहले के सभी लंबित कांडों को प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश
✅ जून 2026 में 357 नए कांड दर्ज, 710 मामलों का निष्पादन
✅ 1052 वारंट/कुर्की, 215 चरित्र सत्यापन और 1306 पासपोर्ट सत्यापन का निष्पादन
✅ अवैध मादक पदार्थ, अवैध खनन और संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान
✅ साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर
✅ हर सप्ताह थाना दिवस आयोजित कर जमीन विवादों का समाधान करने का निर्देश
✅ जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का आदेश
हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
📍 जनदर्पण न्यूज़ 24
खबर सबसे पहले, सबसे सटीक।
