झारखंड
हजारीबाग झील क्षेत्र बनेगा No Vehicle Zone, वाहनों की एंट्री पर लगेगी पूरी तरह रोक
झील की खूबसूरती बढ़ाने और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देने की तैयारी, 5 प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर लगेगा No Entry।
हजारीबाग की पहचान मानी जाने वाली झील अब जल्द ही पूरी तरह No Vehicle Zone बनने जा रही है। झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, सहायक नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त और ट्रैफिक थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से झील क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच प्रमुख स्थानों को No Entry Point के रूप में चिन्हित किया गया है।
इनमें त्रिमूर्ति चौक, एम्फी थिएटर-सीआरपीएफ रोड, इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, आयुक्त आवास और उपायुक्त आवास के पास के प्रवेश मार्ग शामिल हैं।
प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में इन सभी मार्गों से वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। झील क्षेत्र में केवल पैदल चलने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
इस पहल का उद्देश्य झील क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और आम लोगों के लिए अधिक आकर्षक बनाना है, ताकि लोग खुली हवा में सैर और मनोरंजन का आनंद ले सकें।
हजारीबाग झील में अब गाड़ियों का शोर नहीं, बल्कि प्रकृति की खूबसूरती और लोगों की चहल-पहल दिखाई देगी। 🚶♂️🌳🏞️
