झारखंड

हजारीबाग: बड़कागांव थाना के दो अलग-अलग कांडों के प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे

Mohan Rana 21 Jul 2026, 03:12 PM 46 views
हजारीबाग: बड़कागांव थाना के दो अलग-अलग कांडों के प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे
पुलिस की कार्रवाई जारी, हत्या और अन्य गंभीर धाराओं के मामलों में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
बड़कागांव थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पहले मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 119/26 (दिनांक 03.07.2026) के अभियुक्त विवेक पांडेय (18 वर्ष), पिता विजय पांडेय, निवासी बादम, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 120/25 (दिनांक 15.05.2025) के अभियुक्त निर्मल महतो, पिता स्वर्गीय दीनू महतो, निवासी पड़रिया, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।