झारखंड

बरकट्ठा पुलिस की बड़ी सफलता: गुम हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए गए

Mohan Rana 05 Jun 2026, 06:23 AM 72 views
बरकट्ठा पुलिस की बड़ी सफलता: गुम हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए गए
CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस हुए मोबाइल, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरकट्ठा पुलिस ने किया सुपुर्द
आज दिनांक 05 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार बरकट्ठा पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर पंजीकृत गुम हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया। गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी से मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी लौट आई। बरकट्ठा पुलिस ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। बरकट्ठा पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसे जल्द से जल्द ट्रेस कर बरामद किया जा सके।