झारखंड
बैंकों की सुरक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट, बरही में बैंक मैनेजरों संग हुई अहम बैठक
SP के निर्देश पर SDPO बरही ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश।
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने थाना प्रभारी बरही की मौजूदगी में बरही थाना क्षेत्र के शहरी इलाके के सभी बैंक प्रबंधकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, CCTV कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग, सुरक्षा गार्डों की सतर्कता और ग्राहकों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बैंक और ग्राहकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
