झारखंड

22 लाख का बिल, फिर भी नहीं बची जान! अस्पताल पर मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन

Mohan Rana 04 Jul 2026, 03:41 PM 53 views
22 लाख का बिल, फिर भी नहीं बची जान! अस्पताल पर मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन
इलाज में लापरवाही के आरोपों पर सरकार सख्त, मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू होगी जांच। सच क्या है, फैसला जांच रिपोर्ट बताएगी।
🚨 22 लाख का बिल... फिर भी नहीं बची जान! अब मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश रांची के एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और 22 लाख रुपये का बिल थमाने का गंभीर आरोप लगा है। सड़क दुर्घटना में घायल 18 वर्षीय राजू कुमार को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन करीब एक महीने बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि समय पर सही ड्रेसिंग और इलाज नहीं मिलने से संक्रमण बढ़कर दिमाग तक पहुंच गया। वहीं अस्पताल का कहना है कि मरीज पहले से ही गंभीर हालत में भर्ती हुआ था। अब इस पूरे मामले का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए रांची उपायुक्त को जांच के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। साथ ही दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है। 👉 अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है। आखिर सच क्या है? आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।