झारखंड

17 कांड, 49 दोषी: हजारीबाग पुलिस की मजबूत पैरवी से अपराधियों पर कसा शिकंजा

Mohan Rana 23 Jun 2026, 01:18 PM 29 views
17 कांड, 49 दोषी: हजारीबाग पुलिस की मजबूत पैरवी से अपराधियों पर कसा शिकंजा
मई 2026 में हत्या, पोक्सो, दुष्कर्म, दहेज समेत विभिन्न मामलों में 49 अभियुक्तों को मिली सजा, न्याय दिलाने में हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता।
हजारीबाग पुलिस की बड़ी उपलब्ध ि अपराधियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की लगातार कार्रवाई और प्रभावी अनुसंधान का असर अब न्यायालय के फैसलो मे भी साफ दिखाई दे रहा है। मई 2026 मे माननीय न्यायालय, हजारीबाग द्वारा विभिन्न 17 मामलो में कुल 49 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है। मुफस्सिल थाना कांड संख्या 132/19 में एक अभियुक्त को 10 वर्ष की सजा एवं ₹1 लाख जुर्माना। विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 27/10 (हत्या) मे 3 दोषियों को आजीवन कारावास । पोक्सो मामलो मे 3 अभियुक्तों को 10-10 वर्ष की सजा। दुष्कर्म मामले मे 1 दोषी को 7 वर्ष की सजा । दहेज प्रताड़ना के 4 मामलो ंमें कुल 8 दोषियों को 2 से 3 वर्ष तक की सजा । अन्य मामलो में 33 अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दंडित किया गया