झारखंड
14 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार लापता, परिजनों में मची चिंता
दारूडीह गांव का छात्र दोपहर 2:30 बजे से गायब, सूचना देने वालों से परिवार ने की अपील
हजारीबाग: दारू प्रखंड के दारूडीह गांव निवासी अभिषेक कुमार (14 वर्ष) आज दोपहर करीब 2:30 बजे से लापता हैं। अभिषेक के पिता का नाम रामावतार प्रसाद एवं माता का नाम यशोदा देवी है। वह छत्रपति शिवाजी विद्यालय, बड़वार का छात्र है।
बताया गया है कि अभिषेक दारू पंचायत के मुखिया सुनील कुमार उर्फ भोला के भतीजे हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा काफी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
📞 यदि किसी व्यक्ति को अभिषेक कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 9576149530 पर संपर्क कर सूचना दें।
🙏 एक शेयर किसी परिवार को उनके बच्चे से मिला सकता है। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें।
