झारखंड

त्रिमूर्ति चौक पर पुलिस वाहन का कहर, ठेले वालों में मचा हड़कंप

Mohan Rana 28 May 2026, 09:20 AM 140 views
त्रिमूर्ति चौक पर पुलिस वाहन का कहर, ठेले वालों में मचा हड़कंप
पुलिस वाहन की टक्कर से कई छोटे कारोबारियों का नुकसान
हजारीबाग के त्रिमूर्ति चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुलिस वाहन ने सड़क किनारे लगे गुपचुप, आइसक्रीम और कई अन्य ठेलों को धक्का मार दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ठेले पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया और छोटे कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजी-रोटी चलाने वाले इन ठेला संचालकों की मेहनत कुछ ही सेकंड में बर्बाद हो गई। घटना के बाद संबंधित वाहन को थाना ले जाया गया, वहीं भुक्तभोगी भी अपनी शिकायत लेकर थाना पहुंचे और नुकसान की भरपाई की मांग की। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस घटना के पीछे लापरवाही थी या फिर कार्रवाई के दौरान जल्दबाजी? फिलहाल मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।