झारखंड
पदमा ओपी में गोलीकांड, रामदेव मेहता घायल
गोली लगने से हालत नाजुक, हजारीबाग रेफर
बरही थाना क्षेत्र के पदमा ओपी से बड़ी खबर सामने आई है।
गोली लगने से रामदेव मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया है।
फिलहाल रामदेव मेहता की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। गोली किस परिस्थिति में लगी और घटना के पीछे क्या वजह है, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना से जुड़ी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
